सिंधिया को मप्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश सचिव ने लिखा पत्र,पढिए इस पत्र को | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष सिंधिया जी को बनाया जाए जबकि मध्य प्रदेश  के हर मजदूर किसान व्यापारी युवा महिलाएं सब समझ रहे हैं और सबको पता है कि मध्यप्रदेश में जो  कांग्रेस की सरकार बनी है वह श्री सिंधिया जी की मेहनत पर बनी है आज कांग्रेस के प्रति आम जनता का भरोसा उठता हुआ दिखाई दे रहा हैं।

जब भी आम जनता से बात करें तो उनका जवाब यही होता है की जब मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए थे तब  कांग्रेस ने  ज्योतिरादित्य सिंधिया  को आगे कर चुनाव लड़ा  था और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने भी दिन रात  एक करके पसीना बहा कर जी तोड़ मेहनत की तब यह कांग्रेस की सरकार बनी है आज मैं आदरणीय आप से और हमारी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी से कहना चाहता हूँ की मध्यप्रदेश में  प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला आगे टालना कांग्रेस के लिए सही नहीं हैं।

आज की परिस्थिति में मध्य प्रदेश का कार्यकर्ता हताश और बेसहारा हो गया है आज अखबार के माध्यम से पढा की प्रदेश अध्यक्ष का फैसला आगे होने वाले कई प्रदेशों के चुनाव होने तक  मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे आज सरकार बने हुए कम से कम  8 महीने गए हैं और हमारा शीर्ष नेतृत्व मध्यप्रदेश में अध्यक्ष बनाने का फैसला नहीं ले पा रहा है  माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनने के बाद संगठन में बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं इस वजह से संगठन बिल्कुल बिखर गया हैं।

मध्यप्रदेश में आगे कुछ ही समय में नगर निगम नगर पालिकाओ के चुनाव आने वाले हैं इसलिए शीघ्र ही श्रीमंत सिंधिया जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए जिससे मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता और जनता जनार्दन मैं  कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा हो और नगर पालिका नगर निगमों में अच्छे परिणाम  सामने आए और अगर श्रीमंत सिंधिया जी को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो मध्यप्रदेश में गंभीर प्रणाम सामने आएंगे।

क्योंकि हर युवा महिला गरीब किसान मजदूर को  ज्योतिरादित्य सिंधिया जी  में विश्वास है क्योंकि वह मध्य प्रदेश के बेदाग ईमानदार कर्मठ जुझारू संघर्षशील नेता के रूप में  माने जाते हैं आज तक किसी  ने भी श्री सिंधिया पर कोई भी दाग नहीं लगा पाया है तो ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इतना सोच विचार करने पड  रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस में मेहनत  करने वालों की कोई कीमत नहीं है ।

विजय शर्मा
प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस
पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस शिवपुरी
अखिल भारतीय युवक कांग्रेस रिटर्निंग अधिकारी
G-W2F7VGPV5M