विवाहिता पूजा घर मे नही है सुरक्षित, सपनो का आशियाना बना जुल्म खाना

Adhiraj Awasthi
Uploaded Imageशिवपुरी। शिवपुरी जिले में कोलारस क्षेत्र में निवास करने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों से परेशान होकर शिवपुरी एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है,विवाहिता का कहना था कि वह अपने घर में सुरक्षित है। पति शराब पीकर उसकी मारपीट करता है और उसकी सांस उसे डंडे से पिटवाती है।

Village Unai, Kolaras: Dalit Woman Falls Victim to Domestic Violence

जिले के कोलारस क्षेत्र से एक बार फिर ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो न सिर्फ घरेलू हिंसा की सच्चाई उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि एक महिला अपने ही घर में कितनी असुरक्षित है। ग्राम उनाई की एक विवाहिता ने शराबी पति और सास के लगातार अत्याचार से तंग आकर आखिरकार एसपी कार्यालय की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।

घर नहीं, बना जुल्म खाना
ग्राम उनाई की रहने वाली पीड़िता पूजा जाटव ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में साफ आरोप लगाया है कि उसका पति हरिराम जाटव रोज शराब के नशे में घर आता है और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट करता है।

सास के इशारे पर बरसती लाठियां
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता ने अपनी सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा का कहना है कि जब भी वह अपने बच्चे को समझाने की कोशिश करती है, सास बात को तोड़-मरोड़कर पति के सामने पेश करती है। इसके बाद पति गुस्से में आकर बेरहमी से उसकी पिटाई करता है।

थाने से नहीं मिली राहत, SP ऑफिस पहुंची पीड़िता
लगातार अत्याचार झेलने के बाद जब हालात बेकाबू हो गए, तो पीड़िता ने सीधे एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने मांग की है कि उसके पति और सास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, उसे सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए, ताकि वह सम्मान के साथ जीवन जी सके।