शिवपुरी जिले में 3 दोस्त गए थे नहाने, 8 साल के बाबू की लौटकर आई लाश

Adhiraj Awasthi
Uploaded Imageशिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र सीमा में आने वाले धौरिया गांव के समीप स्थित एक तालाब में 8 साल के मासूम के डूबने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मासूम अपने दोस्तो के साथ नहाने गया था,और गहरे पानी में चला गया और वह गहरे पानी मे डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

तीन दोस्त गए थे नहाने, एक की लौटकर आई लाश
जानकारी के अनुसार, ग्राम धौरिया निवासी बाबू धाकड़ पुत्र भूरा उर्फ गजानंद धाकड़ उम्र 8 साल अपने दो दोस्तों के साथ गांव के तालाब पर गया था।
तीनों बच्चे पहले किनारे खेलते रहे, फिर गर्मी के कारण तालाब में उतर गए। इसी दौरान बाबू अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। कुछ ही पलों में वह हाथ-पांव मारते हुए पानी में डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, गांव वालों को आवाज लगाई,लेकिन जब तक देर हो चुकी थी,मासूम तालाब के गहरे पानी मे समा चुका था।

जानकारी मिल रही है कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाबू को बचाने का प्रयास किया,ग्रामीणों ने बाबू को पानी से निकाला लेकिन जब तक उसकी हालत नाजुक हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया,लेकिन शिवपुरी अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही बाबू की मौत हो चुकी थी। 

एक नजर में हादसा
स्थान: ग्राम धौरिया, थाना गोवर्धन
मृतक: बाबू धाकड़, उम्र 8 वर्ष
घटना: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था
हादसा: गहरे पानी में डूबा
स्थिति: बैराड़ से शिवपुरी रेफर, रास्ते में मौत
कार्रवाई: पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की