शिवपुरी, 20 साल की युवती का बाथरूम में बनाया वीडियो, इधर नाबालिग का बलात्कार

Adhiraj Awasthi
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी जिले में महिलाओ संबंधी 2 अपराधों की खबर मिल रही है। जिले के मायापुर थाना सीमा में एक 20 साल की युवती का बलात्कार उसके घर में घुसकर कर दिया और उसकी वीडियो शूट करके उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। वही खोड़ पुलिस ने एक अपहृत किशोरी को बरामद कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

वीडियो बनाकर बार-बार करने लगा ब्लैकमेल
मायापुर के ग्राम धर्मपुरा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक माह पूर्व जब वह अपने घर के आंगन में सो रही थी, तब गांव के ही राजकुमार कुशवाह उम्र 25 साल ने उसका बलात्कार कर दिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे सहमी युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया।

आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। कुछ दिनों बाद जब युवती घर में नहा रही थी, तब राजकुमार ने चोरी-छिपे उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर वह युवती को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा और ब्लैकमेल करने लगा। अंततः प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने साहस जुटाया और पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म
दूसरी घटना खोड़ चौकी क्षेत्र की है, जहाँ एक किशोरी को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पाया कि आरोपी अंकेश बघेल (21) निवासी जयनगर ने किशोरी के साथ गलत काम किया था। पुलिस ने मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।