सिंगल रोड पर मौत का मोड़, जीजा की जान गई, दो साले जिंदगी से जूझ रहे

Adhiraj Awasthi
Uploaded Image

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा मे एक सडक हादसे मे एक युवक की मौत होने की खबर मिल रही है। वही इस हादसे 2 युवक घायल हो गए। यह हादसा दिनारा के खुंदावली और थनरा के बीच सिंगल रोड पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Accident Site: Blind Curve Between Khundawali (Dinara) and Thanra; Hargyanch Jatav (Karera) Dies.

जानकारी के मुताबिक करैरा के ग्राम बम्हारी निवासी हरज्ञान जाटव पुत्र परमार शनिवार को बाइक से पिछोर निवासी अपने दो साले मनोज जाटव उम्र 38 साल और समृत जाटव के साथ जा रहा था। ग्राम खुंदावली की ओर से आ रही लोडिंग PICKUP ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

युवक अगर हेलमेट लगाए होता तो बच जाती जान
हरज्ञान जाटव की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उनकी जान बच सकती थी। मृतक के पिता परमार ने बताया कि हरज्ञान सड़ निवासी अपनी बीमार मौसी को देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।

हादसे में हरज्ञान जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों साले मनोज जाटव और समृत जाटव घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए करैरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना स्थल पर सड़क सकरी होने के साथ अंधा मोड़ भी है। इसी कारण लोडिंग चालक व बाइक सवार अंदाजा नहीं लगा सके और हादसे का शिकार हो गए।