शिवपुरी। अभी मार्च का दूसरा सप्ताह ही चल रहा है, लेकिन शिवपुरी जिले में मौसम के मिजाज ने अभी से लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के कारण शहर के तापमान में अचानक उछाल आया है। मंगलवार को रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को तीखी धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
क्यों बढ़ रही है गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय राजस्थान और गुजरात की ओर से लगातार शुष्क और गर्म हवाएं आ रही हैं। वायुमंडल में नमी की कमी और आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे धरती जल्दी गर्म हो रही है। यही कारण है कि दिन के साथ-साथ अब रातों के तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।
रात के तापमान में भी आया उछाल
बीते रविवार तक जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। तापमान में इस 3 डिग्री की बढ़त ने रातों को भी सामान्य से अधिक गर्म बना दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि हवाओं का रुख यही रहा, तो आने वाले 4-5 दिनों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
4 मार्च को शिवपुरी की अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर था और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर था यह तापमान धीरे धीरे बढ़ते हुए 10 मार्च तक शिवपुरी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार कर गया,वही राते भी अब ठंडी नहीं रही और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच गया है।