देहात थाना TI दबाव में कटवाई युवक से सीएम हेल्पलाइन, आरोपियों के हौसले बुलंद

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक मजदूर शिकायत लेकर पहुंचा कि मेरे साथ कुछ लोगों ने बड़ी बेरहमी से मारपीट कर दी,जब मैं इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने देहांत पहुंचा तो पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली,जब मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैंने 181 सीएम हेल्पलाइन लगा दी,लेकिन देहात थाना प्रभारी ने मुझपर दबाव बनाते हुए वह सीएम हेल्पलाइन कटवा दी हैं। मैं बहुत परेशान हूं,और आरोपी मुझे चैन से जीने नहीं दे रहे हैं।

The TI had the complaint closed on the CM Helpline without resolving

जानकारी के अनुसार बृजमोहन राठौर निवासी झांसी तिराहा स्थित तुलसी नगर ने बताया कि घटना 17 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। पड़ोस में रहने वाले निशांत राठौर के घर कुछ लड़के डंडे और लोहे के सरिए लेकर आए थे। जब मैंने उनसे पूछताछ की, तो न्यू ब्लॉक निवासी कृष्णा गोयल और उसके 5-6 साथियों ने एक राय होकर मुझपर ही हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से की गई इस मारपीट में मेरा दाहिना हाथ और दाहिनी पसली फ्रैक्चर हो गई।

मुझे धमकी देकर बंद करवाई 181 सीएम हेल्पलाइन

पीड़ित ने बताया कि देहात थाना पुलिस ने शिकायत तो दर्ज की थी,लेकिन मामूली धाराओं के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी अब फोर व्हीलर गाड़ी से आकर पीड़ित के घर के चक्कर लगा रहे हैं और राजीनामा न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने जब 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, तो पुलिस ने बिना किसी ठोस निराकरण के ही शिकायत को जबरन बंद करवा दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
बृजमोहन का कहना हैं कि मारपीट की घटना और आरोपियों की गाड़ी पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बावजूद पुलिस ठोस साक्ष्य होने पर भी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।