शिवपुरी। शिव की नगरी शिवपुरी में अब अपराधी मंदिरों के बाहर भी घात लगाकर बैठने लगे हैं। बुधवार की सुबह फिजिकल थाना क्षेत्र की मोहनी सागर कॉलोनी उस समय सन्न रह गई, जब मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला बदमाशों की दुस्साहस का शिकार हो गई। बदमाशों ने न केवल सोने की चैन लूटी, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी खुली चुनौती दे डाली है,अब पुलिस इस क्षेत्र में लगे कैमरो को चेक करने में जुट गई हैं।
पता पूछने के बहाने आए और सोना ले उड़े
मोहनी सागर कॉलोनी निवासी शासकीय शिक्षक कौशल गौतम की 57 वर्षीय पत्नी दीपक गौतम रोज की तरह शीतला माता मंदिर में दर्शन करने घर से निकली थी। सुबह करीब 8:15 बजे, जब सूरज की किरणें अभी पूरी तरह तेज भी नहीं हुई थीं, वह कॉलोनी के गेट नंबर-4 के पास पहुंची थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका।
बदमाशों ने जैन साहब का पता पूछा। जैसे ही महिला ने मदद के लिए पीछे वाले ब्लॉक की ओर इशारा किया, पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन खींच ली। इससे पहले कि महिला शोर मचा पाती, बाइक की रफ्तार हवा से बातें करने लगी और पलक झपकते ही लुटेरे ओझल हो गए।
हेलमेट और गमछे के पीछे छिपे चेहरे
पीड़िता के अनुसार, लुटेरों की उम्र महज 20 से 22 साल के बीच थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग की थी—बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने गमछे से अपना आधा चेहरा ढक रखा था ताकि पहचान न हो सके।
अब कैमरों के हाथ में लुटेरों की किस्मत
इस पूरी घटना के बाद अब पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन सारा दारोमदार सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर टिक गया है। पुलिस ने अब कैमरे खंगालना शुरू कर दिया हैं, ये कैमरे ही अब इस चेन स्नैचिंग की दशा और दिशा तय करेंगे।
फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया ने मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। कॉलोनी के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के साथ-साथ शहर के मुख्य चौराहों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब यह तीसरी आंख ही बताएगी कि लुटेरे किस गली से आए और किस रास्ते से शहर के बाहर निकले।