शिवपुरी की पोहरी पुलिस ने किया दारा सिंह को गिरफ्तार, विवाहिता का बलात्कार किया था

Adhiraj Awasthi

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में रहने वाली एक 24 साल की विवाहिता का बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।  विवाहिता ने बताया था कि आरोपी युवक ने उसके साथ पहले खेत मे बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए वह चुप रही,इससे उसके हौसले बढ़ गए जिससे वह उसके साथ द्वारा गलत काम करने के लिए उसके घर में घुस गया था।

परेशान विवाहिता ने अपने पति को आपबीती बताई। पोहरी थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 64(1). 332, 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

जानकारी  के अनुसार बीते 7 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने पति के लिए रात का खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में मंजू अहीर के खेत के पास घात लगाकर बैठे गांव के ही दारा सिंह कुशवाह ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपी ने महिला को पटक कर उसका बलात्कार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता कई दिनों तक खामोश रही।

मजदूरी पर गया था पति, घर में घुस आया आरोपी
दुस्साहस की हद तो तब हो गई जब 24 मार्च को पति काम पर गया हुआ था और महिला घर में अकेली थी। दारा सिंह उसके घर में घुस गया और दोबारा जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने पति को पूरी दास्तां सुनाई, जिसके बाद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई,पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी  दारासिंह कुशवाह पुत्र भगवानसिंह कुशवाह उम्र 28 साल निवासी सालौदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।