शिवपुरी। जिले के चर्चित शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में फरार चल रही ₹10,000 की इनामी महिला आरोपी सविता लोधी को भौती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। दिसंबर 2025 में पुरानी रंजिश और राजीनामे के दबाव को लेकर हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था। स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को दबोच चुकी थी, और अब इस महिला आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की कड़ियां पूरी हो गई हैं।
थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया ने बताया कि 2 दिसंबर 2025 को फरियादी अमित लोधी, निवासी ग्राम ऊमरीकला ने थाना भौती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई कल्याण लोधी और अनिल लोधी स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान ग्राम गणेश खेड़ा वेयर हाउस के पास मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी निवासी ऊमरीकला थाना भौती तथा जितेंद्र उर्फ कल्ला लोधी निवासी ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा ने पुराने मामले में राजीनामा को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की। इसी दौरान मुरारी लोधी ने कट्टे से गोली मार दी, जिससे कल्याण लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसपी ने प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में कुछ आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शेष फरार आरोपिया सविता लोधी, निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पिछोर में पेश किया।