शिवपुरी। स्थानीय हैप्पी डेज स्कूल में आयोजित 6 दिवसीय एनुअल एडवेंचर स्पोर्ट्स कैंप का समापन बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और कैम्प के दौरान सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय संचालिका गीता दीवान, प्राचार्या अंजू शर्मा, एम.पी. बोर्ड प्राचार्य विनय श्रीवास्तव, नूतन धीर और महेन्द्र उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग से मनोज मित्तई एवं गिर्राज शर्मा ने बताया कि यह कैम्प 23 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित किया गया। इसमें हैप्पी डेज स्कूल, नारायणा स्कूल, वंदना कॉन्वेंट गुना, केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी और कोलारस पब्लिक स्कूल के करीब 60 बच्चों ने भाग लिया। कैम्प के दौरान बच्चों को वॉल क्लाइम्बिंग, ट्री क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग, स्लैदरिंग, वर्मा ब्रिज, टायर क्रॉसिंग, नेट क्रॉसिंग, नाइट ट्रेकिंग के साथ-साथ डांस, ड्रॉइंग और स्पोर्ट्स गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
कैम्प का प्रमुख आकर्षण सांकड़े हनुमान जी मंदिर क्षेत्र का जंगल रहा, जहां बच्चों ने प्रकृति के बीच जाकर रॉक क्लाइम्बिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कैंप का उद्देश्य बच्चों में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का विकास करना था।
समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को सम्मानित भी किया गया। बॉयज कैटेगरी में आरव नरवरिया को बेस्ट कैंपर ओवरऑल, आर्यावर्त यादव को बेस्ट कैंपर इन एडवेंचर और नव शर्मा को बेस्ट कैंपर इन डिसिप्लिन का पुरस्कार दिया गया। वहीं गर्ल्स कैटेगरी में आन्या गर्ग को बेस्ट कैंपर इन एडवेंचर और नियोनिका विरमानी को बेस्ट कैंपर इन डिसिप्लिन के लिए सम्मानित किया गया। शिवांश शर्मा और ज्ञायक जैन को कंसोलेशन प्राइज प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में वत्सा मेहता, नीतू धीर, महेन्द्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैम्प के सफल संचालन में मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव, शाहीन बी, सावित्री मित्तई, प्रियंका मिश्रा, डिंपल त्यागी तथा विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।