शिवपुरी में तरूण के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सर्व हिंदू समाज का आंदोलन, ज्ञापन

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज सर्व हिंदू समाज ने गहरा आक्रोश जताते हुए शिवपुरी कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा हैं वहीं ज्ञापन दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पावन पर्व पर 26 वर्षीय तरुण खटीक की मुस्लिम समुदाय के कथित लोगों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 6 साल की एक बच्ची द्वारा गलती से एक मुस्लिम महिला को रंग का गुब्बारा लग जाने के बाद हुई। इसके बाद एक कथित अवैध मस्जिद से लगभग 30 मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा होकर तरुण खटीक के घर पहुंचे। इन लोगों ने घर के सदस्यों को पीटा और तरुण को घर से बाहर खींचकर ले गए। इसके बाद, उसे बेरहमी से पीट-पीट कर तब तक मारा गया जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

ज्ञापन में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि जहां मुस्लिम समुदाय के लोग रंग और पटाखे बेचने में कोई परहेज नहीं करते, वहीं रंग का एक छोटा सा छींटा लगने पर एक हिंदू युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई। सर्व हिंदू समाज ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताते हुए सरकार से मांग की है कि तरुण खटीक के हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है।