कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना परिसर में आज एक बेटी के पिता ने जहर पीकर सुसाइड का प्रयास किया है। उसकी हालत बिगड़ने के बाद कोलारस थाना पुलिस ने उसे कोलारस के स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित अपनी बेटी को भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने को पहुंचा था। पुलिस ने उसकी बेटी को भगाकर ले जाने वाले युवक को छोड दिया था,इसलिए वह आज एफआईआर कराने के लिए थाने गया था।
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे के पराई की पौर निवासी कन्हैया जाटव की नाबालिग बेटी 5 मार्च को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। 9 मार्च को लड़की खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के लड़के के साथ चली गई थी। वह युवक भी उसके साथ थाने आया था।
पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया और कोर्ट में धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराए। साथ ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने भी उसके बयान लिए गए। लड़की ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। इसके बाद 9 मार्च की शाम उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कन्हैया जाटव कोलारस थाने पहुंचे। उन्होंने युवक पर कार्रवाई न होने की बात कहते हुए थाना परिसर में ही जहरीली दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि नाबालिग को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। कोर्ट और CWC के सामने उसके बयान दर्ज किए गए थे, जिनमें उसने अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही थी। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर युवक को छोड़ दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।