हनुमान जंयती, श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा 02 अप्रैल को

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री मंशापूर्ण मंदिर पर 02 अप्रैल को विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंचल भर के समस्त धर्मप्रेमी जनों से सपरिवार इस भव्य आयोजन में शामिल होकर प्रसाद लाभ लेने का आग्रह मंदिर प्रबंधन के द्वारा किया गया है।

बताना होगा कि श्रीहनुमान जयंती 02 अप्रैल के अवसर पर शहर के प्राचीन मंदिर श्री मंशापूर्ण हनुमान जी महाराज के दरबार में सर्वप्रथम श्रीहनुमान जयंती के पावन पर्व पर फूल बंगला सजेगा एवं छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारा सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस भण्डारे के आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्डों को वितरण किया जा रहे। सभी भक्तों से दरबार मे भण्डारे मेशामिल होने का आमंत्रण सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जा रहा हैं।