शिवपुरी। मड़ीखेड़ा डैम के पास बने नरवर रिसोर्ट के पास मडीखेडा की पाइप लाइन टूटने की खबर मिल रही है। मडीखेडा इस मुख्य लाइन के छतिग्रस्त होने के कारण शिवपुरी शहर में पेयजल पर लॉकडाउन लग गया है। बताया जा रहा है कि जिओ कंपनी के कर्मचारी सतनवाड़ा नरवर मार्ग पर जिओ फाइबर बिछाने का काम कर रहे थे।
जिओ फाइबर की लाइन बिछाने के लिए पोकलैंड मशीन से गड्ढा खोद रहे थे,पोकलैंड मशीन ने शिवपुरी की लाइफ लाइन मडीखेडा की पानी की लाइन 800 का तोड दिया। मशीन से छतिग्रस्त हुई से पानी का झरना निकलने लगा। लाइन के टूटने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंचा।
मडीखेडा डैम इंटकवेल से सतनवाड़ा फिल्टर तक यह 800 एमएम की मुख्य पाइप लाइन बिछी हुई है। इस लाइन के टूटने के कारण अब मडीखेडा की सप्लाई बंद करनी पडी। बताया जा रहा है कि जिओ कंपनी के कर्मचारियों ने इस लाइन को जोड़ने के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। अब इस जिओ कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शिवपुरी की पेयजल सप्लाई पर लॉकडाउन लग गया है।