Shivpuri में चना एवं मसूर फसल की खरीदी के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित,पढ़िए नाम

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से प्राप्त उपार्जन नीति के अनुसार विपणन वर्ष 2026-27 में चना एवं मसूर फसल के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक पंजीयन कराए जाने हेतु 36 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गए है।

निर्धारित केन्द्रों में तहसील शिवपुरी में सेवा सहकारी संस्था शिवपुरी, सेवा सहकारी संस्था गढ़ी बरौद, सेवा सहकारी संस्था सतनवाड़ा, सेवा सहकारी संस्था कोटा के समिति मुख्यालय पर पंजीयन केन्द्र बनाए गए है।

तहसील पोहरी में सेवा सहकारी संस्था पोहरी, सेवा सहकारी संस्था बैराड, सेवा सहकारी संस्था परिच्छा, तहसील कोलारस में विपणन सहकारी संस्था कोलारस, सेवा सहकारी संस्था कोलारस, सेवा सहकारी संस्था बैहटा, सेवा सहकारी संस्था खरई, तहसील बदरवास में सेवा सहकारी संस्था खतौरा, सेवा सहकारी संस्था दीगोद, सेवा सहकारी संस्था अकाझिरी रन्नौद, सेवा सहकारी संस्था कुटवारा, तहसील करैरा में सेवा सहकारी संस्था टोडा पिछोर, सेवा सहकारी संस्था कालीपहाडी, सेवा सहकारी संस्था दिनारा, सेवा सहकारी संस्था खुदावली, सेवा सहकारी संस्था करही तथा तहसील नरवर में सेवा सहकारी संस्था नरवर, सेवा सहकारी संस्था मगरौनी, सेवा सहकारी संस्था नरौआ, सेवा सहकारी संस्था के समिति मुख्यालय पर पंजीयन केन्द्र बनाए गए है।