शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना सीमा में आने वाले ग्राम करई में निवास करने वाली एक 15 साल की स्टूडेंट के गायब होने की खबर मिल रही है। स्टूडेंट 10वीं क्लास का बोर्ड का तीसरा एग्जाम देने शिवपुरी के संस्कार स्कूल देने आई थी। स्टूडेंट पेपर देकर स्कूल से 11 बजकर 22 मिनट पर बहार निकली है। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नाबालिग के गाबय होने पर अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करई निवासी मोहनलाल धाकड़ उम्र 50 साल की 15 वर्षीय बेटी सोनम धाकड़ 10वीं कक्षा की छात्रा है। सोनम का परीक्षा केंद्र शिवपुरी स्थित संस्कार स्कूल में था। मंगलवार, 24 फरवरी को सोनम गांव के ही पर्वत धाकड़ के साथ सुबह करीब 7:00 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। पर्वत ने सुबह 8:00 बजे उसे संस्कार स्कूल पर छोड़ा था।
शाम तक नहीं लौटी, मोबाइल भी बंद
जब शाम तक सोनम घर वापस नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। पिता मोहनलाल ने सोनम के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन लगातार बंद आता रहा। परिजनों ने संस्कार स्कूल में संपर्क किया,स्कूल मे लगे कैमरो की जांच की तो सोनम पेपर देकर 11 बजकर 22 मिनट पर स्कूल से बाहर जाती दिख रही है। परिजनों ने अपने स्तर पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सभी संभावित रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं भी सोनम का पता नहीं चला।