Shivpuri News, मड़ीखेड़ा डैम पर कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, थमीं मोटरों की सांसे, शहर में जल संकट शुरू

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी की मडीखेडा की लाइन का प्रबंधन करने वाली कंपनी ओम कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों ने आज से अपना काम रोकते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है बार बार पर जनसुनवाई में अपना आवेदन दे रहे थे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण मडीखेडा की सप्लाई बाधित होगी,जिससे शहर में पुन:जल संकट शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 6 माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है,कर्मचारियों का कहना है कि हम छोटी सी वेतन पर काम करने वाले कर्मचारी है, वेतन नहीं मिलने के कारण घर के चौके चूल्हे भी बुझ गए है। बच्चों की स्कूलों की फीस भी समय पर नहीं भर पा रहे है,कई कर्मचारियों के बच्चों के पेपर आने वाले है स्कूल वाले बच्चों को पेपर नहीं दिलवाने की धमकी दे रहे है,जिन कर्मचारी के परिवार जन दवाइयां लेते है उनकी दवाइयों पर भी संकट आ गया है। इस कारण हमने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

आउट सोर्स कर्मचारी धर्मेन्द्र कुशवाह ने बताया कि हम लगभग 40 कर्मचारी मडीखेडा इंटरवैल और सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट सहित मडीखेडा की लाइन का काम करते है। ओम ओम कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के मालिक और  दुर्गा प्रसाद दीक्षित और महेश मिश्रा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।

हमने कलेक्टर शिवपुरी को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी थी यदि हमें हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे वाटर सप्लाई का कार्य पूरी तरह बंद कर देंगे। यदि शहर की जलापूर्ति बाधित होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और संबंधित कंपनी की होगी।

बताया जा रहा है कि कंपनी के आज सभी कर्मचारियों ने काम रोकते हुए मडीखेडा पर स्थित इंटक वेल पर धरना शुरू कर दिया है। इस धरने के कारण इंटकवेल और सतनवाडा की मोटर बंद है। इस कारण शहर में मड़ीखेड़ा का पानी बंद हो चुका है,अगर इन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं कराई जाती तो शहर में जल संकट शुरू हो जाऐगा।