शिवपुरी। बदरवास तहसील के ग्राम बरौदिया, मगरौरा और बिजरौनी के किसानों ने तालाब निर्माण के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए और प्रशासन से अपनी समस्याएं रखीं। किसानों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि अधिग्रहित की जा रही है, जबकि पूरी कानूनी प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है।
किसानों ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट सूचना और अंतिम स्वीकृति के निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि खेती ही उनकी मुख्य आजीविका है और जमीन जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने मांग की है कि पहले सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाए, आपत्तियां सुनी जाएं और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई है कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर दोगुना मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपनी जीविका फिर से शुरू कर सकें। साथ ही पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए और संबंधित आदेशों की लिखित प्रति किसानों को उपलब्ध कराई जाए।
भारतीय किसान संघ, मध्य भारत प्रांत, जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो शिवपुरी से सैकड़ों किसान भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च करेंगे। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे, लेकिन अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।