शिवपुरी। कहते हैं शादियाँ स्वर्ग में तय होती हैं और सात जन्मों का अटूट बंधन होती हैं, लेकिन शिवपुरी में दहेज की लालच ने इस परिभाषा को बदल कर रख दिया। संजय कॉलोनी की रहने वाली रानी शाक्य का विवाह छह माह पहले गोशाला क्षेत्र के रवि शाक्य के साथ बड़े अरमानों से हुआ था। लेकिन विडंबना देखिए, जिस रिश्ते को सात जन्म चलना था, वह दहेज की भेंट चढ़कर मात्र 30 दिन भी सुकून से नहीं चल सका।
एक महीने में ही बदला पति का रूप
पीड़िता रानी का आरोप है कि शादी के अभी 30 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि पति रवि का असली चेहरा सामने आ गया। उसने सोने की अंगूठी और 2 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो प्यार की जगह मारपीट ने ले ली और महज कुछ ही समय में रानी को ससुराल से धक्के मारकर निकाल दिया गया।
न्याय की चौखट पर सरेराह गुंडागर्दी
बुधवार को यह मामला तब चरम पर पहुँच गया जब रानी अपनी मां के साथ कुटुंब न्यायालय में भरण-पोषण और दहेज प्रताड़ना के केस की तारीख पर आई थी। न्याय की उम्मीद में कोर्ट पहुंची पत्नी और सास पर आरोपी पति रवि ने बीच सड़क हमला कर दिया। भीड़ के सामने वह अपनी पत्नी और बुजुर्ग सास को पीटता रहा।
पुलिस की कार्रवाई
सड़क पर मचे इस हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची,और दोनो पक्षो को थाने ले आई।