करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनारी की रहने वाली एक महिला अपने बच्चे के साथ मायके से वापस लौट रही थी तभी महिला यात्री का बस कंडक्टर के साथ विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि बस कंडक्टर ने महिला को बस से फेंक कर उसके साथ मारपीट करते हुए बस पर चढ़कर चला गया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सुनारी चौकी पर की, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुनारी करैरा की रहने वाली मालती जोशी ने बताया कि मैं अपने मासूम बेटे के साथ मायके से लौट रही थीं, तभी बस क्रमांक एमपी 07 पी 2072 में सफर कर रही थीं। इसी दौरान किराए को लेकर बस कंडक्टर महेंद्र रावत निवासी मसूदपुर से कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि कंडक्टर ने महिला का सामान बस से बाहर फेंक दिया और उसे धक्का देकर नीचे उतार दिया। इसके बाद सरेराह महिला के साथ मारपीट की गई। पूरी घटना के दौरान महिला का मासूम बच्चा डरा-सहमा रहा। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई।
बस से उतारे जाने के बाद महिला ने कंडक्टर को चप्पल मारने का प्रयास किया, जिसके बाद कंडक्टर और उग्र हो गया। हैरानी की बात यह रही कि बस में सवार दर्जनों यात्री मूकदर्शक बने रहे। किसी ने भी महिला को बचाने या विरोध करने की कोशिश नहीं की। 18 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया हैं।