shivpuri news : धर्मवीर शराब पीकर आया तो पत्नी ने खौलता पानी उडेल दिया, अब पति अस्पताल में

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा में निवास करने वाले एक युवक शराब पीकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नाराज हो गई। नाराज पत्नी पति के शराब पीने से इतनी क्रोधित हो गई उसने खौलता हुआ पानी अपने पति के ऊपर उड़ेल दिया। गर्म पानी से शराबी युवक के कान, पैर, और पीठ में फफोले पड़ गए। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार  ग्राम इचीनिया निवासी धर्मवीर धाकड़ उम्र 35 साल पुत्र घूमन सिंह धाकड़ ने पुलिस को बताया कि  7 नवंबर की रात 11:30 बजे में गांव से अपने घर आया। मैं शराब पिए था। पत्नी ममता धाकड़ बोली कि तुम रोज-रोज शराब क्यों पीते हो। फिर पत्नी गालियां देने लगी। मैंने गाली देने से मना किया तो पत्नी ममता धाकड़ ने खौलता हुआ गर्म पानी मेरे ऊपर फेंक दिया।

मेरे दाहिने तरफ गाल, कान, दोनों पैर, और पीठ में फफोले पड़ गए। मेरे चिल्लाने पर रामबाबू धाकड़ और बादल सिंह आ गए। रात होने और साधन नहीं होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सका। स्त्रौद थाना पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।