शिवपुरी। सोमवार की रात शरद पूर्णिमा की रात थी,शरद पूर्णिमा की रात चांद की किरणें धरती पर अमृत की वर्षा करती है। सनातन धर्म के अनुसार श्रीकृष्ण चंद्र ठाकुर जी और राधा रानी अपनी सखियों के साथ महारास भी उत्सव करते है वृंदावन धाम में इसे शरदोत्सव भी कहा जाता है। सोमवार की शाम को शिवपुरी के आसमान को काली घटाओ ने घेर लिया।
मंदिर और घरो में शरद उत्सव की तैयारी कर रहे भक्तजन निराश हो गए कि आज शायद यह काली घटाए और बरसता पानी पूर्णिमा के चांद के दर्शन नहीं होने देगा,रविवार से शिवपुरी जिले में पानी का बरसने का क्रम जारी है,सोमवार की दोपहर जिले के कई स्थानों पर पानी बरसने के समाचार है वही शिवपुरी शहर में सोमवार की शाम से पानी बरसना शुरू हो गया था। इसलिए पूर्णिमा के चांद के दर्शन होने के आसार कम थे लेकिन देर रात 8 बजे के बाद शिवपुरी के आसमान में छाई काली घटाएं हटने लगी और साल भर का सबसे खूबसूरत दिखने वाला चंद्रमा का चांद आसमान में दिखाई देने लगा।

मंदिरों और घरो में शरद उत्सव की तैयारी कर रहे भक्त अपनी खीर प्रसादी और अपने अपने ठाकुर जी लेकर छतो पर पहुंच गए और चांद के दर्शन करने लगे। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के चांद की किरणें धरती पर अमृत वर्षा करती है,अचानक से बदले मौसम और आसमान में दिखने वाले चांद के कारण भक्तों का कहना था कि शरद पूर्णिमा का चांद अपने ठाकुर जी दर्शन करने आया है।
लगातार बारिश से लुढ़का पारा
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा उज्जैन-झांसी से होकर गुजरी है। इसका असर शिवपुरी जिले में भी देखने को मिल रहा है। रविवार से बारिश हो रही है। शारदीय नवरात्रि से गुलाबी सर्दी शुरू हो जाती है और पानी बरसने के कारण पारा भी लुढ़क रहा है वातावरण में शीतलता का अहसास होने लगा है।
लगातार मौसम शुष्क रहने के रविवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हो हो गई। दूसरे दिन भी सुबह और फिर शाम को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवा के साथ बारिश के चलते 48 घंटे में दिन के पारे में 2 डिग्री गिरावट आई है। जबकि राता पारा 3 डिग्री लुढ़का है।
24 घंटे मे शहर में वर्षा 44 मिमी पानी
बीते 24 घंटे में शिवपुरी शहर में 44, पिछोर 20, कोलारस 16.50, खनियाधाना 9, पोहरी 6, करैरा 5 मिमी बारिश हुई है। जबकि बैराड़, नरवर और बदरवास में 1-1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जिले में 11.50 मिमी औसत के साथ अभी तक कुल 1426.74 मिमी बारिश हो चुकी है। इस साल सामान्य औसत (816.3 मिमी) की 174.78% बारिश हो चुकी है। इसी के साथ शिवपुरी शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 4 अक्टूबर को अधिकतम पारा 31 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री था। यानी दो दिन में दिन का पारा 30 डिग्री नीचे चला गया है। रात के पारे में भी गिरावट आई है।
आगे क्या बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल ने पूर्वानुमान जारी कर अगले 24 घंटे में शिवपुरी जिले में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। झंझावात और वज्रपात सहित 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को कोलारस में पुराने नगर पालिका क्षेत्र में चिरौल का सालों पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर एक बाइक और हाथ ठेला क्षतिग्रस्त हो गया है।