शिवपुरी। शहर के माधव चौक पर रविवार शाम नगर पालिका के भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने दो दिन पूर्व एक निर्दलीय पार्षद को गरीब बताते हुए उसकी चार बेटियों को लेकर एक टिप्पणी की थी और इससे न केवल पार्षदों, बल्कि शहर के लोगों में भी अध्यक्ष को लेकर आक्रोश था। इसी को लेकर यह पुतला प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने दो दिन पहले शहर के वार्ड नंबर 21 के निर्दलीय पार्षद राजू गुर्जर को लेकर एक विवादस्पद बयान देते हुए पार्षद की आर्थिक स्थिति अच्छी न होते हुए 4-4 बेटी होने की बात कही थी। इसी को लेकर दो दिन से सोशल मीडिया से लेकर पूरे शहर में इस टिप्पणी को लेकर लोगों सहित पार्षदों में गहरा आक्रोश था।
इसी को लेकर शहर के 15 से अधिक भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष शर्मा का पुतला लेकर शहर के माधव चौक पहुंचे और पुतला लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी विरोधी पार्षदों ने फिर से अध्यक्ष के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। पार्षदों विजय शर्मा, ओमप्रकाश जैन, राजू गुर्जर, ताराचंद राठौर, राजा यादव, मोनिका सीटू सरैया, नीलम बघेल, कांग्रेसी पार्षद व नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा आदि पार्षदों का कहना है कि वह किसी भी हालत में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ काम नहीं करेंगे और अध्यक्ष के सभी भ्रष्टाचार के मामलों को एक-एक कर जनता के सामने रखेंगे।
भ्रष्टाचार से भाजपा के कार्यकर्ता भी त्रस्त
पुतला प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान जब माधव चौक से प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी निकले और जब मीडिया ने अध्यक्ष से बात की तो अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गए है। यहीं हालत शिवपुरी की है और यहां पर नगर पालिका के अंदर अध्यक्ष गायत्री शर्मा के भ्रष्टाचार से भाजपा के ही पार्षद परेशान है और अध्यक्ष को केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व भाजपा के नेता बचा रहे हैं।