शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास अनुविभाग स्थित स्वास्थ्य विभाग में 6 साल पहले हुआ लाखों का घोटाला अब जांच के बाद उजागर हुआ है। मामले में सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने क्षेत्र की 21 आशा कार्यकर्ताओं से 8 लाख 88 हजार 554 रुपए की वसूली निकाली है। राशि जब तक वसूली नहीं होगी तब तक यह आशाएं पद से पृथक रहेगी। पहले जब यह मामला सामने आया था, उस समय बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में काम करने वाले दो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की कार्रवाई भी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक बदरवास विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2018-19 में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर शासकीय राशि को खुर्दबुर्द करने का काम किया था। इसमें कुछ आशा कार्यकर्ता के बैंक खातों में अनियमितता कर निर्धारित से अधिक राशि का भुगतान किया गया।
पूरा घटनाक्रम कुछ साल पहले उजागर हुआ था तो मामले की जांच की गई और जांच के दौरान बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में काम करने वाले दो कर्मचारियों पुष्पा कुशवाह बीसीएम व वरुण मंगल विकासखंड लेखापाल को पद से हटाने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने की जिमेदारी दी है और इन सब कामों का इन आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है।
वर्ष 2018-2019 में बदरवास विकासखंड में 21 आशा कार्यकर्ताओं को नियम विरुद्ध अनियमितता बरतते हुए मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान कर दिया गया था। मामले में जांच समिति ने जांच उपरांत 21 आशा कार्यकर्ताओं को अनियमित रूप से अधिक राशि भुगतान करने का दोषी पाया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमएचओ संजय ऋषिश्वर ने एक पत्र बीएमओ बदरवास को जारी कर सभी 21 आशाओं से 8 लाख 88 हजार 554 रुपए की वसूली करने के आदेश किए है। आदेश में ये भी लिखा है कि जब तक अधिक राशि की रिकवरी नहीं हो जाती तब तक इन 21 आशा कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करते हुए पद से निष्क्रिय कर दिया है।
इन आशाओं से होनी है शासकीय राशि की वसूली
अनीता यादव चंदौरिया 9725
जानकी केवट सजाई 59005
रेखा परिहार बारई 59125
रेखा केवट बाई चौड़ा 45800
सीता केवट श्रीपुर चक्का 52700
विद्या जाटव बामौर 700200
रामवती चंदेल वेदमाऊ 27274
सविता जाटव सुमेला 3940
लक्ष्मी परिहार पुवाईटेंटाई 44650
चंद्रमणि वितातिती ३ 37140
तीता खिरिया 46765
सीमा चंदेल खतौरा 33780
अनीता केवट छोटी खजूरी 40640
अनीता सेन सेमरीखुर्द 3584
अखिलेश बिजरौनी 9880
तीता इमतोदा 39025
जगदीश गरेला 22350