SHIVPURI NEWS - राज होटल पर अवैध निर्माण,मांगी निर्माण की अनुमति-नोटिस लेने से किया इंकार

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के सामने स्थित राज होटल पर वर्तमान समय में निर्माण किया जा रहा है। राज होटल की पांचवी मंजिल का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका शिवपुरी ने इस राज होटल के संचालक को नोटिस जारी कर दिया है,लेकिन होटल संचालक ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया है।  बताया जा रहा है वर्तमान समय में जो निर्माण होटल संचालक कर रहा हे इसकी अनुमति नहीं ली है। वही होटल मे जो तलघर है उसका उपयोग पार्किंग को छोडकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के न प प 49 2025 के माध्यम से संचालक राज होटल पैलेस पुराने बस स्टेंड के सामने वार्ड क्रंमाक को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस मे लिखा गया है कि आप अपने भवन पर पुन:निर्माण किया जा रहा है। नोटिस प्राप्त होने के 3 दिवस के अंदर नगर पालिका से जारी अनुज्ञा अनुमति,फायर एनओसी एवं  फायर आडिट,टीएनसीपी की अनुमति नगर पालिका शिवपुरी कार्यालय में प्रस्तुत करे। अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही की जाऐगी। इस नोटिस को होटल राज पैलेस के संचालक ने लेने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त नोटिस 2 अगस्त 2025 को पुन:भी जारी किया था जिसे लेने से फिर मना कर दिया गया है। वही होटल पर अनवरत काम चालू है।

जानकारी मिल रही है कि इस होटल में स्थित तलघर का व्यावसायिक उपयोग किया जा है। होटल में पार्किंग के स्थान पर कमरे बना दिए गए है। वही नगर पालिका का नोटिस लेने से होटल संचालक ने कर दिया और लगातार काम चल रहा है। नोटिस के अंदर 3 दिवस के अंदर माँगे गये दस्तावेजों का परीक्षण नगर पालिका शिवपुरी को कराना था लेकिन किसी भी प्रकार के दस्तावेजों का परीक्षण नहीं कराया गया है।

इनका कहना हैं 

Virus-free.www.avast.com