SHIVPURI NEWS - मानसून में हुए गौरा के 80 परिवार लॉक, लेना पड़ता है हवा वाले वाहन का सहारा

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के ग्राम गोरा ग्राम पंचायत टीला कलां में ग्रामीणों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं ग्रामीणों का कहना है कि हम गरीब लोग हैं और हमें अपना व अपने बच्चों का पेट भरने के लिए सरकार से मिलने वाला राशन हमारे लिए बहुत सहायक हैं इससे हमारा गुजारा हो जाता हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हमें राशन लेने के लिए ट्यूब की सहायता से रास्ते को पार करना पड़ता है, क्योंकि अभी पर पुलिया नहीं बनाई गई, जिसके कारण 80 परिवार परेशान हैं, इस खतरनाक रास्ते को पार करके ही हमें नदी के उस पार राशन लेने जाना पड़ता हैं।

बीमार महिला को ट्यूब के सहारे नदी पार कराने की तस्वीर आई सामने
जानकारी के अनुसार ग्राम गोरा ग्राम पंचायत टीला कलां शिवपुरी में आज बुधवार को कुछ ऐसी वीडियो सामने आई हैं जिसमें ग्रामीण ट्यूब के सहारे से नदी को पार कर रहे हैं और वहीं एक बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने ग्रामीणों ने ट्यूब पर बैठाकर नदी पार कराई। वहीं दूसरी तस्वीर में कुछ ग्रामीण ट्यूब के सहारे राशन लेकर नदी पार करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में गणेश उत्सव का भंडारा होना है, इसलिए सामान पहुंचाना जरूरी हो गया था।

बरसात में 80 परिवार हो जाते हैं घरों में कैद
गोरा गांव में करीब 80 परिवार रहते हैं। बरसात के दिनों में यह परिवार मानो अपने घरों में कैद हो जाते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें नदी पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना पड़ता है। ग्रामीण वर्षों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक यहां पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है।