SHIVPURI NEWS - 2 बच्चो की मॉ से स्टूडेंट को प्यार,शादी के लिए नहीं मानी तो लटक गया फांसी पर

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट की बहन ने बताया कि उसे एक 2 बच्चो की मॉ ने फंसा रखा था,इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया,वही महिला का कहना कि उससे शादी करने की जिद कर रहा था और उसने मना कर दिया। इस कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल फिजिकल थाना पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

करैरा क्षेत्र के अमोल पठा में निवास करने वाला महेन्द्र आदिवासी पुत्र चेनू आदिवासी उम्र 18 साल फिजिकल क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी में एक किराए के कमरे मे रहता था। मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके नहीं दिखने पर रात करीब 10 बजे उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान महेन्द्र का शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बहन का आरोप- महिला ने फंसाया, प्रताड़ित होकर दी जान
मृतक स्टूडेंट की बहन बहन संजू ने मीडिया को बताया कि महेन्द्र इससे पहले फिजिकल क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के घर किराए से रहता था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पैसों की मांग करने लगी। परेशान होकर महेन्द्र ने वहां से कमरा बदल लिया था। संजू का कहना है कि शुक्रवार शाम वही महिला उसके कमरे पर आई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद उसने यह कदम उठाया।

इधर, आरोप पर महिला ने बताया कि महेन्द्र से उसकी पहचान थी। उसका मोबाइल गुम होने के बाद उसने महेंद्र का फोन अपने पास रख लिया था। शुक्रवार को वह मोबाइल लौटाने ही उसके पास गई थी। इसी दौरान महेन्द्र ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ मना कर दिया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद वह वहां से वापस आ गई थी।