शिवपुरी। केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदि कर्मयोगी अभियान लिए परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि से तैयार चलित क्लिनिक (एम्बुलेंस) का लोकार्पण किया गया। इसी दौरान जपाइगो संस्था द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर गर्भवती महिलाओं के परीक्षण हेतु 10 लाख रुपए मूल्य की 50 एएनसी किट का वितरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी विकासखंड के ग्राम सिंह निवास में विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेडा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम उपस्थित रहे।
इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की सहयोगी संस्था परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान लिए प्रदाय की गई 6 लाख 50 हजार रुपए से निर्मित चलित क्लिनिक (एम्बुलेंस) का विधि पूर्वक पूजन अर्चना कर लोकार्पित किया गया। जिसका संचालन पोहरी विकासखंड के आदिवासी ग्रामों में किया जाएगा। कार्यक्रम में जापाईगो संस्था द्वारा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाली ग्रामीण गर्भवती महिलाओं के परीक्षण हेतु 10 लाख रूपए की 50 एएनसी किटों को वितरण एएनएम व सीएचओ को किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र कुशवाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ शीतल व्यास, बीसीएम संतोष शर्मा, सीएचओ, एएनएम व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।