शिवपुरी। देहात थाना अंतर्गत राधा-कृष्ण के मंदिर से चोर महिलाओं के एक ग्रुप ने कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। उक्त महिलाओं को चोरी का पता तब चला जब वह वापस अपने घर पहुंची, कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कुछ संदिग्ध महिलाओं को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झांसी रोड स्थित राधा-रमण मंदिर पर भागवत कथा चल रही है। इसी दौरान कथा के पंडाल में चोर महिलाओं का एक ग्रुप पहुंचा। चोरों का ग्रुप कई हिस्सों में बंट कर महिलाओं के बीच बैठ गया और कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। महिलाओं को इस बात का पता तक नहीं लगा, लेकिन जब वह लौट कर अपने घर पहुंचीं तो उनके स्वजन ने गले से मंगलसूत्र गायब देखे, तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कई महिलाओं और उनके स्वजन ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने क्षेत्र में चोर महिलाओं की पड़ताल शुरू की।
वहीं एक टमटम में कुछ संदिग्ध महिलाएं होटल उदय विलास के पास जाने की बात कर रहीं थीं इसी दौरान पुलिस ने उक्त महिलाओं से पहचान पत्र मांगा जो वह दिखा नहीं सकीं। इस कारण पुलिस ने उक्त महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस संदिग्ध महिलाओं से पड़ताल में जुटी हुई है। जिन महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी गए हैं उनमें मुन्नी राठौर, उमा राव, रामबाई राठौर, सरोज त्यागी, पूजा ओझा आदि सहित कई महिलाएं शामिल हैं।
हमें कुछ महिलाओं ने भागवत कथा से मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर हमने कुछ संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की है। उम्मीद है कि जल्द ही हम इस मामले का खुलासा कर देंगे।
जितेंद्र मावई, टीआई देहात।