बदरवास। शिवपुरी महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से लौट रहे बाइक सवार युवक की सोमवार की दोपहर बदरवास के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। फोरलेन हाईवे पर वन-वे के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पोहरी के ग्राम देवरीखुर्द निवासी मनीष उम्र 29 साल पुत्र कैलाश जाटव बाइक से उज्जैन पहुंचा। महाकाल के दर्शन करके वापस घर लौट रहा था। बदरवास की सीमा में बरखेड़ा पर महेंद्र ढाबे के पास फोरलेन हाईवे के वन-वे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सोमवार की दोपहर 2:45 बजे हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष को इलाज के लिए बदरवास लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।