शिवपुरी। ग्वालियर जयविलास पैलेस में आज क्षेत्रीय सांसद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी नगर सरकार के पार्षद से वन टू वन चर्चा की,इस चर्चा में सिंधिया के साथ शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव मौजूद थे। इस चर्चा के बाद पार्षद ना ही उत्साहित दिखे और ना ही निराश दिखे। पार्षदों ने सबसे अधिक नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पति की हुई है। कुल मिलाकर नगर सरकार मे जो उथल पुथल मची है उसका मुख्य कारण अध्यक्ष पति संजय शर्मा ही है।
जैसा कि विदित है कि शिवपुरी नगर पालिका को लगभग डेढ़ दर्जन पार्षद करेरा के बगीचा सरकार पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने की शपथ ले आए थे,अगर गायत्री शर्मा नही हटती है तो वह इस्तीफा दे देगें। पार्षदों से भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने पार्षदों से वन टू वन चर्चा भी की थी लेकिन नगर सरकार की उथल पुथल समाप्त नहीं हुई।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर आज भाजपा सहित निर्दलीय पार्षद उनसे मिलने ग्वालियर पहुंचे थे। निर्धारित कार्यक्रम के समय अनुसार शिवपुरी के भाजपा के 22 पार्षद 7 निर्दलीय और 01 पार्षद जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है सभी जयविलास पैलेस पहुचे।
बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भाजपा के शिवपुरी जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने सभी पार्षदों से बंद कमरे में वन टू वन चर्चा की। इस वन टू वन चर्चा की जो जानकारी मिल रही है उसमें सबसे ज्यादा शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पति संजय शर्मा की हुई है। लगभग सभी पार्षदों ने एक स्वर मे कहा अध्यक्ष पति संजय शर्मा अभद्रता करते है,गाली गलौज करते है वही अध्यक्ष की भ्रष्टाचार की शिकायत भी की गई है। पार्षदों का कहना था कि अध्यक्ष के व्यवहार के कारण शिवपुरी का विकास थम गया है।
ग्वालियर पहुंचे पार्षदों में भाजपा की वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद मोनिका राठौर नही पहुची उनके स्थान पर पति विनोद राठौर गए थे। वही वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद रीतू जैन के स्थान पर उनके पति डिंपल जैन गए थे,27 नंबर वार्ड की सुमन बाथम के पति राजू बाथम,वार्ड 31 की पार्षद मीना शर्मा नहीं गई और उनके पति पंकज शर्मा पहुंचे थे,इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद कृष्णा नागर के स्थान पर उनके पति वीरू नागर गए थे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी भी पार्षद पति से नहीं मिले।
वही वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद दीप्ति दुबे,वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल,वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद सुमन धाकड,वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद मीना शाक्य,वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद सरोज रामजी व्यास और वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री पहुंची थी। सबसे अंत:में नगर पालिका अध्यक्ष से वन टू वन चर्चा हुई थी।