SHIVPURI NEWS - मई और आधा जून में जलेंगे दिन, राते वार्म नाइट,पढिए पूरे 46 दिन का मौसम अपटेड

Bhopal Samachar

शिवपुरी। आज से मई का महीना शुरू हो चुका है,वैसे तो मार्च माह से सूर्य तपना चालू हो जाता है अप्रैल माह ने सूर्य गर्म होना शुरू कर देता है लेकिन मई और लगभग 15 जून तक सूर्य जलने लगता है। सूर्य देव की जलन से पशु,पक्षी और मानव सहित पैड पौधे भी जलने लगते है। इस बार जो मौसम के अपटेड मिल रहे है आने वाले 46 दिन मे ग्वालियर चंबल संभाग का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। हीटवेव व सीवियर हीटवेव खूब चलेगी और मई में हीटवेव के 10 दिन रह सकते हैं। मई के आखिरी सप्ताह में नौतपा भी आएंगे। इस बीच गर्मी अपने चरम पर होगी। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज होगा। इससे वार्म नाइट (गर्म रात) रहेगी।

गुजर चुके है 61 दिन बचे है 46 दिन
गर्मी के सीजन के 61 दिन बीत गए हैं। अब गर्मी के सीजन के 46 दिन शेष हैं। इन 42 दिन में भीषण गर्मी रहने वाली है। मई के 31 व जून के 15 दिन अंचल में गर्मी रहती है। 15 मई के बाद गर्मी रफ्तार पकड़ लेगी और मई में हीटवेव व सीवियर हीटवेव का लोगों को सामना करना पड़ेगा। देश में मानसून के आगमन के बाद 15 जून के बाद जिले में मानसून पूर्व की हलचल शुरू हो जाएगी। इस कारण 15 जून के बाद उमस भरी गर्मी शुरू हो जाएगी। बादल, आंधी, बारिश का दौर चलेगा।

शिवपुरी जिले का यह रहेगा हाल
मई माह में भिंड व दतिया ज्यादा तपेंगे। यहां पर हीटवेव व सीवियर हीटवेव का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। भिंड में तापमान 48 डिग्री का आंकड़ा छुएगा, जबकि मुरैना जिले में 49 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान पहुंच सकता है। शिवपुरी व श्योपुर में तापमान 46 से 47 डिग्री के बीच दर्ज होगा। दतिया में भी गर्मी सितम ढहाएगी। यहां पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है।

मौसम ने भी अपना ट्रेंड बदला हैं
इस बार सर्दी के ट्रेंड में बदलाव आया था। ग्वालियर चंबल संभाग सर्दी से कम ठिठुरे थे। प्रदेश का मध्य (भोपाल) व पूर्वी हिस्सा शीतलहर की चपेट में रहा था, लेकिन गर्मी का भी ट्रेंड ऐसा ही रहा। अप्रेल में गर्मी पश्चिमी हिस्से में अधिक पड़ी है, जबकि ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर में हीटवेव नहीं चल सकी। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में गर्मी पड़ी। इस सीजन के 61 दिनों के दौरान बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। बादलों की वजह से अप्रैल में तापमान नहीं बढ़ सका।

मई माह की गर्मी का ग्राफ
पहला हफ्ता-ग्वालियर चंबल संभाग के पहल सप्ताह में आधा व बारिश का दौर चलगा, जिसके चलते तापमान आधिक नही बढ़ सकेगा। इससे भाषण गमी से राहत रहगा। तापम

दूसरा सप्ताह- पश्चिमी विक्षोभ आना कम होगा। इसके बाद गर्मी थोड़ी रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन भीषण गर्मी नहीं रहेगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तीसरा सप्ताह - राजस्थान की गर्म हवा की गति बढ़ेगी। इससे तापमान में बढोतरी होगी और हीटवेव चलना शुरू होगी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है।

चौथा सप्ताह- इस सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर रहेगी। नौ तपा के दौरान तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। हीटवेव व सीवियर हीटवेव रहेगी।