SHIVPURI NEWS - बिजली कटौती समाचार: शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बत्ती गुल

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही सिटी फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्रों में 15 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही. सिटी फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक फक्कड़ कॉलोनी, छतरी कॉलोनी, नरेंद्र नगर गुलाब शाह बाबा दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क एवं आसपास इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।