SHIVPURI NEWS - छेड़छाड़ के केस में राजीनामा नहीं किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के पुलिस जिला अधीक्षक कार्यालय से मिल रही है जहां एक महिला शिकायत लेकर पहुंची कि पास के ही रहने वाले युवक पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ आये दिन छेडछाड करते  जिसकी शिकायत दिनारा थाने में भी दर्ज  है ।

जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि दिनारा के ही रहने वाले फूल सिंह परिहार साहब सिंह व रहीस सिंह पुत्र मुन्ना परिहार ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ छेडछाड कर दी जिसकी शिकायत दिनारा थाने में दर्ज की जिसके बाद राजीनामें को लेकर 17 सितंबर 2024 को रात 2 बजे हमारे घर आये जब हमने राजीनामें करने से मना किया तो फूलसिंह ने मेरे बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।