अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज ने कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज, शिवपुरी द्वारा भोपाल समाचार के संस्थापक संपादक उपदेश अवस्थी की पूजनीय माता जी एवं शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष श्री पवन अवस्थी की ताईजी श्रीमती कमला देवी के दुखद निधन के बाद उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

कमला देवी ने मिलनसारिता, व्यावहारिकता एवं सादगी का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया

अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि, स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी अवस्थी जी ने सभी परिचित और रिश्तेदारों का दिल जीत लिया था। परिवार का दायित्व पूर्ण ईमानदारी से निभाया। समाजसेवी कार्यो में भाग लेती रही। वे मृदु भाषी, साहसी, सहज थीं। उन्होंने जो मिलनसारिता, व्यावहारिकता एवं सादगी का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन समाज की क्षति है। शिवपुरी का ब्राह्मण समाज प्रार्थना करता है कि, भगवान श्री हरि विष्णु उन्हें अपने वैकुंठ लोक में स्थान दें। 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के अध्यक्ष पुरुषोत्तमकांत शर्मा, कैप्टन चंद्र प्रकाश, कैलाश भार्गव, सुरेंद्र पाठक, पंडित बालकृष्ण शर्मा, हरगोविंद शर्मा, कुंज बिहारी पाराशर, पंडित सुरेश भार्गव, जीके बिरथरे, हरिवंश त्रिवेदी, सतीश सडैया, राम प्रकाश शर्मा, नलिन अवस्थी, महेंद्र शर्मा, सीपी उपाध्याय एवं अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के समस्त पदाधिकारी एवं समाजसेवी शामिल थे।