SHIVPURI NEWS - अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर पत्नी की मौत पति की हालत गंभीर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में लगने वाले मुड़ खेड़ा गांव से मिल रही है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति एक्सीडेंट हो गया है।पति-पत्नि को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वही उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया और पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रामसेवक आदिवासी मंगलवार की देर शाम अपनी पत्नी नीतू आदिवासी को उसके घर से लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। वही रास्ते में मुड़ खेड़ा ग्राम के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इस दुर्घटना दंपति बुरा तरह से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों के द्वारा नीतू को मृत घोषित कर दिया था। वही पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। अभी तक होश नहीं आया है। वही अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।