SHIVPURI NEWS - करैरा से झांसी जा रहे बाइक पर सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत सिल्लारपुर के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह लोधी पुत्र श्री राम लोधी उम्र 35 साल निवासी भौंती अपने साढू प्रतिपाल लोधी निवासी अमोला के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी में उपचाररत अपने ससुर को देखने के लिए गया था। दोनों जब झांसी से ससुर को देखने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे तभी सिल्लापुर के पास एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान राजेंद्र लोधी की मौत हो गई, जबकि प्रतिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है।