करैरा में राष्ट्रीय गीत की धुन पर हाथों में मतदान जागरूकता स्लोगन की पट्टियां लेकर निकली महिलाएं

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी लोकसभा निर्वाचन 2024 में 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर आयोग के निर्देश पर ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने अनेक तरीके अपनाए जा रहे है उसी के तहत  कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर एसडीएम अजय शर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग, नगर पंचायत और जनपद पंचायत के संयुक्त प्रयास से एक शाम मतदाता के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पुलिस सहायता केंद्र पर आयोजित किया गया। 

इसमें सर्वप्रथम एक दर्जन युवकों को जो पहली बार अपना मतदान करेंगे उनको अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मतदान अवश्य करे थीम को लेकर अनेक गीत, नृत्य, लघु नाटिका आदि के माध्यम से प्रेरित किया गया। नन्हे मुन्ने छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। सभी उपस्थित जन समुदाय ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मतदाताओं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में. सैक्रेड हार्ट एकेडमी खैरी घाट करैरा द्वारा- लघु नाटक/गीत, शिक्षिका. श्रीमती रानी प्रजापति - द्वारा जागो जागो देश.. ,शा. हाईस्कूल आई.टी.वी.पी.करैरा- के छात्रों द्वारा लोकगीत, शिक्षक  सुनील भार्गव –द्वारा ऐ देश के प्रिय -, सी.एम.राईज स्कूल करैरा- द्वारा हमको तो वोटिंग करना है, शिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव - एवम उनकी बेटी गायिका अनुष्का श्रीवास्तव द्वारा आओ चले हम.., एवम मतदान का पर्व....,शा. कन्या.उ.मा.वि. करैरा- के छात्राओं द्वारा ..  चलो चले मतदान करें...,शिक्षक मनोज श्रीवास्तव द्वारा ओ वोटर भैया -.. ,आईडियल केम्ब्रिज स्कूल करैरा  द्वारा- मतदान के नारे बिटिया अनुष्का द्वारा- अपने वाला मतदान... ,महिला बाल विकास विभाग करैरा  द्वारा- जागरूकता नारे,सेन्ट् जोन्स स्कूल करैरा - मतदान वहुत जरूरी है आदि प्रमुख प्रस्तुति दी गई, ।

उक्त सफल आयोजन के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अजय शर्मा ने सभी आयोजको को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों का प्रयास सराहनीय है। आप लोग शत प्रतिशत मतदान अवश्य करे इसी से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में एसडीओपी शिवनारायण मुकाती, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, सीईओ ब्रभेन्द्र गुप्ता, सीएमओ पूरन सिंह कुशवाह, बी ई ओ सुश्री स्वीटी मंगल, नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी, मुरारी गुप्ता, अरविंद यादव, ब्रजेंद्र सिंह बैंस, संजू दुबे, साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव, घनश्याम योगी, डॉक्टर ब्रजेश अग्रवाल, संजीव श्रीवास्तव, विनोद तिवारी,प्रदीप अवस्थी बीआरसी  सहित समस्त अधिकारी गण, स्थानीय बी एल ओ, शिक्षक गण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया, प्रमाणपत्र, शील्ड आदि का वितरण भी किया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत करैरा में बाइक रैली का आयोजन संपन्न

लोकसभा निर्वाचन 2024 में थी ज्यादा से ज्यादा मतदान को लेकर एसडीएम श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में आज मंडी प्रांगण से बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली में राष्ट्रीय गीत की धुन पर हाथो में मतदान को लेकर लिखे स्लोगन की पट्टियां, महिलाए हेलमेट लगाकर रैली में सम्मिलित थी। 

रैली मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर, पुलिस चौकी, ब्लॉक, फिल्टर चौराहा, कच्ची गली, होते हुए शहीद मंगल पांडे स्मारक तक पहुंची। रैली बीज भंडार होते हुए तहसील कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली में जनपद CEO ब्रमेद्र गुप्ता नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, सीएमओ पूरन सिंह कुशवाह, अधिकारी गण, शिक्षक गण, महिला सुपरवाइजर, सहित कुछ अन्य कर्मचारी, जागरूक नागरिक सम्मिलित थे।