SHIVPURI NEWS - भटनावर से गायब महिला की लाश दुल्हारा गांव में मिली, जांच शुरू

Bhopal Samachar

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना की भटनावर चौकी में निवास करने एक महिला 18 अप्रैल को गायब हो गई थीं इस 50 वर्षीय महिला की लाश बैराड़ थाना क्षेत्र के दुल्हारा गांव में मिली है।  जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त भटनावर गांव से लापता 50 वर्षीय ग्यासी धानुक पत्नी सीताराम धानुक के रूप में की है।

जानकारी के मुताबिक, बैराड़ थाना क्षेत्र दुल्हारा गांव में दो दिन से एक महिला को गांव में घूमते देखा गया था। आज महिला का शव राजकुमार पुत्र बृजमोहन धाकड के खेत पर मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैराड़ थाना को कर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस रखवा दिया।

बैराड़ पुलिस ने महिला की शिनाख्ती के लिए जिले के सभी थानों में फोटो पहुंचाए थे। पुलिस पड़ताल में पता लगा कि महिला ग्यासी धानुक की गुमशुदगी 18 अप्रैल को उसके पति सीताराम धानुक की ओर से दर्ज कराई थी। जहां आज महिला ग्यासी धानुक का शव बैराड़ थाना क्षेत्र दुल्हारा गांव में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।