SHIVPURI NEWS - मेडिकल कॉलेज के बदले डीन, अब होगे डॉ डॉ देवेंद्र कुमार शाक्य नए अधिष्ठाता

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी हो चुके है। वर्तमान में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में डीन के प्रभारी के रूप में डॉ केबी वर्मा में पदस्थ थे। अब नए आदेश में डॉ देवेंद्र कुमार शाक्य डीन के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेगें।sh

जैसा कि विदित है कि बीते 8 फरवरी को जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी शासकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में पूर्णकालिक डीन की नियुक्ति हो. जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने सरकार को यह भी कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया तीन सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा 18 मेडिकल कॉलेज के डीन (अधिष्ठाता) बदल दिए गए हैं। नवीन पद स्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं,इस सूची में शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज का नाम भी दर्ज है।
 
नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज डीन (अधिष्ठाता) की स्थापना सूची

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर - डॉ संजय दीक्षित।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिवनी - डॉ परवेज अहमद सिद्दीकी।
आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम, सबसे विश्वसनीय।
लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम - डॉ अनीता मुथा।
बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल - डॉक्टर गिरीश भागेश्वर रामटेके।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिंगरौली - डॉ राजघर दत्त।

नंद कुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज खंडवा - डॉक्टर संजय दादू।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्योपुर - डॉ राजेश गौर।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर - डॉ परमेंद्र सिंह ठाकुर।
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल - डॉक्टर कविता एम सिंह।
आप पढ़ रहे हैं भोपाल समाचार डॉट कॉम, सबसे विश्वसनीय।
गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर - डॉक्टर गीता मुईन।
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज विदिशा - डॉ मनीष निगम।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा - डॉ सुनील अग्रवाल।

छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस - डॉ अक्षय कुमार निगम।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नीमच - डॉक्टर अरविंद घनघोरिया।
मेडिकल कॉलेज दतिया - डॉ दीपक सिंह मरावी। 
G-W2F7VGPV5M