SHIVPURI NEWS - करैरा से शिव और आस्था घर से हुए गायब, परिजन परेशान

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा नगर में रहने वाले 2 स्टूडेंट घर से गायब है। बताया जा रहा है कि दोनो ही स्टूडेंट आज सुबह ही दोनों अपने घर से कोचिंग के लिए निकले थे,लेकिन इसके बाद लौटकर नहीं अपने घर नही आए। अब दोनो के परिजन परेशान है दोनो स्टूडेंट की मिसिंग कंप्लेंट कोलारस थाने में की जा चुकी है

करैरा में मेडिकल की दुकान का संचालन करने वाले स्वतंत्र कोठारी ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा शिव कोठारी ने इस साल 10वीं क्लास के पेपर दिए है और वह करैरा की पूर्णांक क्लासेस में कोचिंग के लिए सुबह घर से जाता था,आज भी शिव प्रतिदिन की तरह कोचिंग गया उसके बाद लौटकर नहीं आया है।

वही करैरा की रहने वाली आस्था गुप्ता गुप्ता उम्र 16 साल पुत्री दीपक गुप्ता निवास कच्ची गली करैरा भी आज सुबह अपने घर से कोचिंग जाने को निकली थी,लेकिन वह लौटकर नहीं आई। बताया जा रहा है कि दोनो ही स्टूडेंट पूर्णांक क्लासेस में पढते थे। इस पूरी घटना में सबसे बडी बात यह है कि जब परिजनों ने पूर्णांक क्लासेस पर जाकर पता किया तो आज कोचिंग क्लास नहीं थी।  वही दोनो ही स्टूडेंट अपना मोबाइल घर छोड गए है।
G-W2F7VGPV5M