SHIVPURI NEWS - भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, राजनीतिक दल नहीं ​बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है,बरूआ

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया।भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, विधानसभा सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा, हरिहर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, विजय शर्मा, केशव शर्मा ने पितृ पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है। हमारे लिए देश पहले है, हम भारत माता को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं भारत को विश्व का सिरमौर बनाना चाहते हैं। इसलिए हमारे बहुत सारे परिवार  संगठन है। केवल हम ही काम नहीं कर रहे हमारे साथ हमारी विचारधारा को लेकर सैकड़ों हजारों कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आज कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास व मिष्ठान वितरण के साथ स्थापना दिवस मनाया।

वरिष्ठ नेता हरिहर शर्मा ने संघ प्रचारक तिजारे जी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि तिजारे जी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। वह उज्जैन में प्रचारक बनकर आए व हिन्दी नहीं जानते थे केवल एक ही महाराष्ट्र भाषा आती थी। लेकिन उनके दिल में काम करने का जज्बा था और इसी जज्बे के चलते उन्होंने उज्जैन में संघ की स्थापना की। तिजारे जी की कार्य निष्ठा तथा समर्पण को देखकर स्वयंसेवकों में भी बही भावना बढ़ती गई ! जो उनके संपर्क में आया उसमें उनका अंश दिखाई देने लगा। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान का वितरण सभी कार्यकर्ताओं को किया गया।
G-W2F7VGPV5M