SHIVPURI NEWS - भतीजी बहू से हुए विवाद के कारण विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर किया अग्नि स्नान

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां आज एक महिला ने भतीजी बहू से हुए झगड़े से कारण अपने आपको आग में झुलसा दिया। महिला का शरीर 80 प्रतिशत जल चुका हैं, महिला को जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी बैराड़ के खैमई गांव की रहने वाली रेखा जाटव ने आज शुक्रवार की सुबह अपने आप पर मिट्टी का तेल डालकर अग्नी स्नान कर लिया। रेखा जाटव का शरीर 80 प्रतिशत जल गया।

बताया जा रहा हैं कि रेखा जाटव उम्र 40 वर्ष का अपनी भतीजी बहू के साथ भतीजी से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते गुस्साई रेखा ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, महिला का पति उसे बैराड़ के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा, लेकिन वहां डाॅक्टर ने उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने ग्वालियर रैफर कर दिया।
G-W2F7VGPV5M