मSHIVPURI NEWS - ाननीय सिंधिया बड़े जनाधार वाले नेता नहीं है,बाहरी प्रत्याशी है: कांग्रेस प्रत्याशी यादव का हमला

Bhopal Samachar

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा से राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार राव यादवेंद्र यादव ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केन्द्रीय ज्योरादित्य सिंधिया को तीखा हमला किया है। कांग्रेसी प्रत्याशी ने कहा कि सिंधिया का जनाधार 5 साल पूर्व इस क्षेत्र की जनता बता चुकी है। एक लाख वोटो से सिंधिया को हराया था। वे इतने बड़े लीडर नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि माननीय सिंधिया बाहरी प्रत्याशी हैं वह हमारे लोकसभा क्षेत्र से नही है। पिछली बार जनता उन्हें चुनाव हरा चुकी है। वह कोई बड़ी चुनौती नहीं है,यदि वह इतने बड़े लीडर होते तो ग्वालियर से चुनाव लड़ते,बड़े जनाधार वाले नेता होते तो भारत के किसी भी राज्य से चुनाव लडते।

इस क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद हम समझ सकते है कि हारे हुए व्यक्ति ने जनादेश को स्वीकार नहीं किया,वह राज्यसभा में चले गए अब पुन:चुनाव लडने आ गए,लेकिन इस बार भी इस क्षेत्र की जनता पुन:जवाब देने को तैयार है। यादवेन्द्र यादव ने आगे कहा कि यदि वो हार गए थे तो 5 साल पहले क्यों नहीं आए अब आए है। पर इस क्षेत्र की जनता समझदार है उनके निर्णय करना है उनको कैसा जनप्रतिनिधि चाहिए कैसा सांसद चाहिए जो अपने पैर छुआता हो या जो जनता के पैर छुता हो, अब इस क्षेत्र की जनता को तय करना है।