SHIVPURI NEWS -खनियाधाना में कांग्रेस खत्म, सिंधिया के शरण में 3760 कांग्रेसी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद ने किया दावा

Bhopal Samachar

खनियाधाना। खनियाधाना में प्राइवेट बस स्टेंड पर आयोजित जाटव समाज के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समझ खनियाधाना नगर परिषद के अध्यक्ष सहित पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बताया जा रहा है कि वही खनियाधाना कांग्रेस संगठन के कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोडते हुए सिंधिया का हाथ पकड़ लिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने दावा किया कि 96 गांव के लोगों सहित 93 सरपंचो सहित 3760 लोगो ने कांग्रेस का त्याग करते हुए महाराज साहब को रिकॉर्ड मतो से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

जैसा कि विदित है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी जिले में 3 दिवसीय दौरा कार्यक्रम चल रहा है,दौरे कार्यक्रम में पिछोर विधानसभा के खनियाधाना नगर में बीती रात प्राइवेट बस स्टेंड पर आयोजित जाटव समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे। वही इस कार्यक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी,पूर्व विधायक करैरा जसवंत जाटव भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव सहित खनियाधाना भाजपा के नेता मौजूद थे।

जाटव समाज के इस सम्मेलन में खनियाधाना नगर परिषद की अध्यक्ष छाया सतेन्द्र साहू,पार्षद मनीराम अहिरवार,गीता सोनू जाटव और जरीना मुस्ताक खान सहित यूथ कांग्रेस खनियाधाना के अध्यक्ष जय सिंह यादव,ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह यादव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक सिंह यादव बामोर कला-महामंत्री कृष्णकांत दुबे,कार्यकारणी सहित भाजपा में शामिल हुए है। वही कांग्रेस संगठन के रामसेवक लोधी,द्वारका प्रसाद यादव केशव सिंह गोर महाराज कुमार यादव जितेन्द्र प्रसाद परमार,चंद्रपाल सिंह यादव,मोहर सिंह यादव,ज्ञषि बुंदेला लाशन सिंह यादव बृजेश सिंह यादव रामरतन आदिवासी,राजकुमार सिंह यादव, सरपंच हृदेश यादव,गब्बर सिंह यादव मनीराम यादव,संदीप सिकरवार,सूरज लोधी सहित 93 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव ने दावा किया है कि खनियाधाना ब्लॉक में कांग्रेस खत्म करते हुए 3760 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।