SHIVPURI NEWS - कांग्रेसी नेता का 105 वर्ष की उम्र मे निधन, अंतिम यात्रा को निकाला गया शोभायात्रा के रूप में

Bhopal Samachar

करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा के ग्राम चैका से मिल रही हैं जहां पूर्व सरपंच का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। निधन के बाद सरपंच के बेटों के उनकी अंमित यात्रा को, डीजे के साथ फिल्मी अंदाज में निकाला। इस यात्रा को देखकर गांव वाले दंग के दंग रह गये।

जानकारी के अनुसार निवासी करैरा के ग्राम चैका के रहने वाले पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका निधन 105 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद हुआ हैं। पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव कांग्रेसी नेता भी रह चुके हैं।

शतायु पूरी कर चुके पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव के निधन के बाद उनके बेटों और नीतियों ने उन्हें अंतिम विदाई मातम के बीच खुशी, खुशी दी।

पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव की अंतिम यात्रा के आगे डीजे फिल्मी गाने बजाते हुए चला। वहीं पीछे.पीछे अर्थी के साथ परिजन व ग्रामीण चले जहां गांव के मुक्तिधाम पर पहुंचकर पूर्व सरपंच की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।