SHIVPURI NEWS - बदरवास की बसाई में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ,रेस्क्यू की कवायद जारी,पढ़िए खबर

Bhopal Samachar

बदरवास। शिवपुरी जिले के बदरवास वन रेंज सीमा में स्थित बसाई गांव के समीप जंगल में एक तेंदुआ फस गया है। फसा हुआ तेंदुआ निकलने की पूरी ताकत लगा रहा है लेकिन निकल नहीं पा रहा है। इस फंसे हुए तेंदुआ की वीडियो की वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ किसी शिकारी के बिछाए हुए फंदे में फसा है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तेंदुआ किस कारण अटका हुआ है।

आज दोपहर को बसाई गांव के ग्रामीणों ने इस फंसे हुए तेंदुआ को देखा था। इसकी वीडियो भी बनाई और इस फंसे हुए तेंदुए की सूचना तत्काल फॉरेस्ट के अधिकारियों को दी।  इसके बाद तेंदुए के रेस्क्यू की कवायद शुरू कर दी गई हैं। मौके पर फॉरेस्ट अधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद है।

रेंजर शैलेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि तेंदुआ एकाएक हमला बोल सकता है, इसलिए तेंदुए के पास जाने की किसी को अनुमति नहीं है। कूनो नेशनल पार्क से डॉक्टर की टीम बुलाई गई है, जो नेशनल पार्क से रवाना हो चुकी है। टीम के पहुंचने के बाद डॉक्टर द्वारा पहले तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। इसके बाद उसे बंधन से आजाद कर तेंदुए के फंसने की असल वजह पता चलेगी।


2018 की गणना के अनुसार 166 तेंदुए हैं जिले में, पार्क की रेंज के बाहर लगातार ग्रामीण अंचल में दिखाई दे रहे है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्क में इस समय 250 से अधिक तेंदुआ है।