SHIVPURI NEWS - किसान गया था खेत पर पानी देने, 19 साल का बेटा घर में फंदे पर लटका मिला

बदरवास। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग की बदरवास थाना सीमा में आने वाले रेंजा डांग गांव से मिल रही है कि गांव में निवास करने वाला एक 19 साल का युवक अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार रामकृष्ण उम्र 19 साल पुत्र मोहन सिंह बरेला निवासी रेंजा डांग थाना बदरवास का शव आज सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम में परिवार सहित खेत पर पानी देने गया था सुबह जब जाकर देखा तो बेटे का शव फांसी पर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।