SHIVPURI NEWS - कांग्रेस की संविधान सभा में कोलारस के भाजपा के नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, पढ़िए नाम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पडोसी जिले अशोकनगर में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में मप्र कांग्रेस के चीफ पूर्व सीएम कमलनाथ,कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह सहित तमाम प्रदेश के बड़े नेताओं ने भाग लिया। इस सभा में कमलनाथ के समक्ष कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्त में शिवपुरी की कोलारस विधानसभा के भाजपा के 2 दर्जन नेताओ सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली है।

इन नेताओ ने ली कांग्रेस की सदस्यता

आशादेवी यादव जनपद उपाध्यक्ष कोलारस,सुमित यादव पार्षद बदरवास,कल्याण गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा,गोलू यादव सरंपच बडैरा,घनश्याम परिहार सरपंच अन्नतपुर,गोविंद केवट जनपद सदस्य,दानकुबंर बाई सरपंच,नितिन दांगी सरपंच,राजकुमार परिहार भाजपा मंडल महामंत्री बदरवास,जगदीप शर्मा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,आशीष यादव विधायक प्रतिनिधि,अमन यादव विधायक प्रतिनिधि,राजीव यादव विधायक प्रतिनिधि,शिशुपाल यादव मडंल महामंत्री बदरवास,राजू यादव बॉसखेडा,जशमंत गोस्वामी गुडाल,रामू यादव,महेन्द्र कुशवाह,सिददेश यादव,बृजेश रघुवंशी अंनतपुर,प्रवेश रघुवंशी विधायक प्रतिनिधि,गोविंद यादव सुमैला और नीलू चौबे मंडल मंत्री ने भाजपा का त्याग कर कांगेस की सदस्यता ली है।